RSS

किसको बेवकूफ समझती हैं रायमा सेन !

रायमा सेन ने कहा है कि भारत में असहिष्णुता बढ़ी तो है लेकिन इस मसले पर लेखकों और बॉलीवुड के लोगों का पुरस्कार लौटाना सही नहीं है। 37 साल की हो चुकी रायमा का कहना है कि अगर आपको एक बार पुरस्कार दिया गया है तो उसे कभी लौटाना नहीं चाहिए। ये गलत बात है। रायमा ने इसे बेवकूफी भरा कदम कहा है।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

नरगिस फाख़री का मोटे होने से इंकार!

नरगिस फाख़री ने कहा है कि वो कभी भी मोटी नहीं होना चाहेंगी। भले ही ये फिल्म की ज़रूरत हो लेकिन वो फिल्म छोड़ देंगी पर मोटी नहीं होंगी। अब देखना होगा कि नरगिस अपने इस बयान पर कब तक कायम रह पाती हैं।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

कैटरीना कैफ गंभीर रुप से बीमार!

कैटरीना कैफ गंभीर रूप से बीमार हो गई हैं और अस्पताल के चक्कर पर चक्कर काट रही हैं। आपको बता दें कि कैट इन दिनों अपनी फिल्म बार बार देखो की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्हें उसमें काफी बीमार दिखना है लिहाज़ा फैन्स को परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

रॉक ऑन 2 ने घटाया प्राची देसाई का वजन!

 प्राची देसाई ने अपना वजन घटा लिया है वो भी चार किलो।  दरअसर प्राची देसाई को अपनी फिल्म रॉक ऑन 2 के किरदार के लिए अपना वजन घटाना पडा़ है और इसके लिए प्राची ने स्पेशल डायट प्लान अपनाया था। जिसके बाद उनका वजन 4 किलो घट गया।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

शाहरूख और अजय का नया कनेक्शन!

 
निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेता शाहरूख खान और अजय देवगन को लेकर फिल्म "गोलमाल-4" बना सकते हैं। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को लेकर गोलमाल सीरीज की तीन फिल्मों का निर्माण किया है।वह अब इस फिल्म का चौथा संस्करण बनाना चाहते हैं।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

जूनियर बी को किसने दिया डॉन का ऑफर?


 फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक डॉन छोटा राजन का किरदान निभा सकते हैं। फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब 'बैयकुल्ला टू बैंगकॉक' पर आधारित होगी। हुसैन की यह किताब 2014 में आई थी।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

कजरिया का नया टीज़र देखा क्या!

 
कजरिया में वैसे तो कोई बहुत बड़े स्टार नहीं हैं लेकिन इस फिल्म की स्टोरी जितना इसके टीज़र को देखकर समझ आती है वो शानदार है। देश की तरक्की के साथ उन इलाकों में क्या हो रहा है जहां विकास का वि भी नहीं पहुंच सका है। ये फिल्म उस सबकी एक ग्राउंड रिपोर्ट है।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

एमी जैक्सन ये किसके साथ डेट कर रही हैं!





खबर है कि एमी जैक्सन इन दिनों सूरज पांचोली के साथ डेट कर रही हैं। हीरो के ज़रिए खुद को बॉलीवुड में स्थापित करने की कोशिश में लगे सूरज पांचोली भले ही अपनी पहचान पूरी तरह से ना बने सके हों लेकिन एमी जैक्सन का साथ मिलने के बाद हो सकता है कि उनके सितारे चमक जाएं।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

साऊथ की वो 51 फिल्में जिनकी रीमेक बनी बॉलीवुड में

  1. सिंघम        सिंघम
  2. ग़जनी        ग़जनी
  3. सेथु        तेरे नाम
  4. हैलो ब्रदर    जुड़वा
  5. अलाईपायुथे    साथिया
  6. काखा काखा    फोर्स
  7. पोकिरी        वॉन्टेड
  8. रेडी        रेडी
  9. मनीचित्राथाझू     भूल भुलैय्या
  10. रामोजी राव स्पीकिंग    हेरा-फेरी
  11. विक्रमारकुडू        राऊडी राठौर
  12. रामुडू भीमूडू        राम और श्याम
  13. बंदा परमाशिवम    हाउसफुल 2
  14. कावलन        बॉडीगार्ड
  15. चार्ली चैप्लिन    नो एंट्री
  16. रन        रन
  17. खुशी        खुशी
  18. विरलूकेत्था वीक्कम    आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैय्या
  19. बवागारु बागुन्नारा    कुंवारा
  20. सूर्यवंशम        सूर्यवंशम
  21. कधल कोट्टई    सिर्फ तुम
  22. कधालुक्कू मर्याधाई    डोली सजा के रखना
  23. आ ओक्काटी अडाक्कू    मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी
  24. शुभ लग्नम        जुदाई
  25. थेवर मगन        विरासत
  26. वीतला विशेषांगा    मिस्टर बेचारा
  27. यमलीला        तकदीरवाला
  28. थोली प्रेमा        मुझे कुछ कहना है
  29. इश्ताम        मेरे बाप पहले आप
  30. गॉड फादर        हलचल
  31. मिन्नाले        रहना है तेरे दिल में
  32. अंथे इझू नाटकल    वो सात दिन
  33. अव्वाई शानमुगी    चाची 420
  34. साथी लीलावथी    बीवी नंबर 1
  35. आयुथा इझुथू    युवा
  36. इटलू स्रावनी सुब्रह्मण्यम    अंजाना अंजानी
  37. वेट्टम        दे दना दन
  38. मारो चरित्र        एक दूजे के लिए
  39. मर्यादा रामन्ना    सन ऑफ सरदार
  40. मूंद्रम पिराई        सदमा
  41. अथाडु        एक- द पॉवर ऑफ वन
  42. विन्नैथंडी वरुवया    एक दीवाना था
  43. कथानायकुडू        बिल्लू
  44. गरम मसाला        बोइंग बोइंग
  45. थालावत्तम        क्यों कि...
  46. मध्यानाम हथ्या    माय वाइफ्स मर्डर
  47. रचना        शब्द
  48. पूव उनक्कगा    बधाई हो बधाई
  49. वेल्लानकालुडे नाडू    खट्टा मीठा
  50. नयागन        दयावान
  51. अनुक्कुंडा ओका रोजू    सनडे

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS

PRDP की दीवानी आलिया !








आलिया भट्ट का कहना है कि वो बेसब्री के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' का इंतज़ार कर रही हैं। आलिया ने कहा कि वो सूरज बड़जात्या की सबसे बड़ी फैन हैं और उन्होंने सूरज बड़जात्या की सारी फिल्में देखी हैं। बस अब इंतज़ार है कि कितनी जल्दी 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज़ हो और उसे देख सकें।

  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • RSS