1) अमिताभ बच्चन 1982 में कुली की शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट सीन करते हुए घायल हो गए थे। बिग बी की आंत में चोट पहुंची थी
2) ऐश्वर्या रॉय को फिल्म की खाकी की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। दरअसल उस
फिल्म में जीप का सीन शूट हो रहा था। ड्राइवर को उनसे 20 फीट पहले ही जीप
रोकनी थी लेकिन ड्राइवर ने जीप पर से कंट्रोल खो दिया और ऐश्वर्या के पैर
में फ्रैक्चर हो गया था
3) जूनियर बी को भी बोल बच्चन की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। जयपुर में फिल्म
की शूटिंग चल रही थी और उसी दौरान उनके हाथ, पैर और आंखों के करीब चोट लग
गई। आंखों के पास अभिषेक बच्चन के 6 टांके लगे थे।
4) जॉन अब्राहम फिल्म शूट आउट एट वडाला के दौरान घायल हुए थे। दरअसल क्लाइमेक्स सीन में अनिल कपूर ने गलती से एक खाली गोली उन पर चला दी थी। शूटिंग के लिए निर्धारित दूरी 15 फीट थी लेकिन ये गोली उन्हें महज़ डेढ़ मीटर की दूरी से लगी। ये गोली उनके गले के दाहिने हिस्से में लगी थी। आज भी उनके कॉलर बोन पर उसका निशान है
5) रणवीर सिंह, फिल्म गुंडे की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। हलांकि ये किसी फाइट सीन में नहीं बल्कि डांस शूट करते वक्त मुंह के बल गिर गए थे।
6) अग्निपथ की रीमेक की शूटिंग चल रही थी और स्टंट के दौरान ह्रतिक रोशन को बैकपेन शुरु हो गया। बाद में उनका एमआरआई टेस्ट हुआ और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबे समय तक इलाज चला
7)प्लेयर्स की शूटिंग के दौरान नील नितिन मुकेश के साथ एक्सीडेंट हो गया और एक- दो नहीं बल्कि उनकी हड्डी चार जगहों से फ्रैक्चर हुई थी।
8) अक्षय कुमार फिल्म खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। प्री क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग चल रही थी और उसी दौरान स्टंट करते हुए उन कंधों में गंभीर चोट आ गई थी।
9) सलमान खान, वॉन्टेड की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उनके दाहिने हाथ में चोट आई थी।
10) SRK को दूल्हा मिल गया में चोटें मिल गईं थीं। उनके कंधें पर चोट आई थी। उसके बाद उनकी पसलियों के टूटने का भी हादसा हुआ, गर्दन में चोट आई, घुटने टूटे औऱ बैकबोन में भी चोट आई। कहा जाए तो शाहरूख लगातार घायल होते रहे।
















0 comments:
Post a Comment